फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल- मई में हो सकेंगे पंचायत चुनाव

विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : ?????? ?????
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जा सकेंगे। चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि आगे बढ़ा देने से अब चुनाव अप्रैल-मई तक होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो रहा। पंचायती राज नियमावली के मुताबिक कार्यकाल खत्म होने से पहले नई पंचायत का गठन हो जाना चाहिए, लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के चलते यह संभव नहीं हो सका। शुरूआत में चुनाव फरवरी माह में कराए जाने की तैयारी थी, लेकिन तमाम जनपदों में परिसीमन, आरक्षण समेत अन्य कई तकनीकी पेच फंस जाने से संभव नहीं हो पा रहा था। इसी बीच चुनाव आयोग ने भी मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 29 दिसंबर से बढ़ाकर 22 जनवरी कर दी। इसके चलते फरवरी में चुनाव कराने की रही सही संभावना भी खत्म हो गई। चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़े अधिकारियों का कहना है फरवरी से मार्च आखिरी तक बोर्ड इम्तहान होंगे। इसके बाद करीब एक माह गेहूं कटाई का सीजन होगा। ऐसे में अप्रैल-मई के बीच ही चुनाव कराने का मौका सरकार को मिलेगा। चुनाव टलने की आशंकाओं को देखते हुए पंचायती राज विभाग में चल रही तैयारियां भी अब सुस्त पड़ गई हैं।
आरक्षण के लिए ऑनलाइन फीडिंग का काम बंद
पंचायती राज विभाग की ओर से वार्डों के आरक्षण के लिए जनपदवार जनसंख्या के आकड़ों की फीडिंग कराई जा रही थी, लेकिन अचानक से यह काम भी बंद करा दिया गया है। शासन ने इस बार मैनुअल के बजाए इलेक्ट्रानिक रीति से आरक्षण तय करने की व्यवस्था बनाई थी।
विज्ञापन

अब 22 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए तैयार कराई जा रही निर्वाचक नामावली 29 दिसंबर के बजाए 22 जनवरी को प्रकाशित होगी। चुनाव आयोग की ओर से संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। संशोधित समय सारणी के मुताबिक ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि 13 नवम्बर से 26 दिसंबर तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 27 दिसंबर, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक किया जा सकेगा। 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरा करने वाले सभी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आपत्तियों का निस्तारण 4 से 11 जनवरी तक होगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी 2021 तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आंद्रा वामसी के मुताबिक 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को मतदाता बनने के लिए अधिक से अधिक प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें