फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के प्रोटोकॉल में अधिकारी भूल गए सोशल डिस्टेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनता को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत देने वाले पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मंत्री के प्रोटोकॉल में सामाजिक दूरी भूल गए। हालांकि, मंत्री को अपना दुखड़ा सुनाने के लिए मरीज, तीमारदार के मंत्री के करीब जाने से रोकने के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हुई।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे के मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मंत्री के प्रोटोकॉल में उनसे दो गज की दूरी नहीं बना सके। मंत्री के आगे पीछे अधिकारी चलते रहे, इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। वहीं, जिन पुलिस कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी, वो भी पास-पास खड़े रहे। मंत्री को भीड़ से दूर रखने के लिए भी अधिकारी को जद्दोजहद करनी पड़ी। इस कारण भी सामाजिक दूरी का उल्लंघन हुआ। वहीं, मेडिकल कॉलेज में मौजूदा तीमारदार यह नजारा देखकर कहने लगे कि ऐसे तो अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते रहते हैं, जब खुद के पालन करने की बारी आई तो नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें