झांसी। चित्रा चौराहे के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रहे पेंटर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी सवार मौके से भाग निकला।
स्टेशन रोड के रेलवे क्वार्टर निवासी राजू वर्मा (62) पेंटिंग का काम करते थे। परिजन के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम वह सब्जी खरीदने सीपरी बाजार गए थे। शाम करीब छह बजे पैदल घर आ रहे थे। चित्रा चौराहा के आगे स्टेशन रोड पर सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। करीब 100 मीटर दूर उनका घर है। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। ब्यूरो