फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहूज डैम की मोटर निकली खराब

Sat, 16 May 2015 12:31 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यह ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की सुबह फुंक गया था। विद्युत विभाग ने शुक्रवार की शाम चार बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति को सुचारु किया। मगर जैसे ही पानी की मोटर को चलाया गया, नए ट्रांसफार्मर के दो फ्यूज उड़ गए। तब कहीं जाकर पता लगा कि मोटर की खराबी से ही ट्रांसफार्मर फुंका था। बाद में ट्रांसफार्मर से मोटर के कनेक्शन की एलटी लाइन को अलग कर दिया गया। रात में मोटर को ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, पहूज डैम से पानी न मिलने के कारण दो दिनों से माताटीला बांध के पानी से दतिया गेट फिल्टर से जुड़े बाहर दतिया गेट, नई बस्ती, मुकरयाना, थापक बाग, अलीगोल खिड़की, पंचवटी, मेवाती पुरा, उन्नाव गेट, सराय मुहल्ला, चार खंभा आदि क्षेत्रों को वाटर सप्लाई दी जा रही है।

मोटर में नहीं लगे हैं सुरक्षा उपकरण
जल संस्थान ने अपनी मोटर में सुरक्षा उपकरण नहीं लगा रखे हैं। इस कारण मोटर में कोई भी खराबी आने पर वह सीधा ट्रांसफार्मर को डैमेज करने का काम करती है। इसके पूर्व आठ जनवरी 2013 को भी इसी वजह से ट्रांसफार्मर फुंक गया था। सूती मिल सब स्टेशन के अवर अभियंता सुनील कुमार के अनुसार चार सौ केवी के ट्रांसफार्मर से मात्र 160 एचपी की मोटर को चलाया जा रहा है। इतना कम लोड होने पर ट्रांसफार्मर खुद नहीं फुंक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें