फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने पर तीमारदारों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो जाने पर मरीजों के तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, अधिकारियों ने ऑक्सीजन खत्म होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन की काफी कमी हो गई। बताया गया कि सुबह प्लांट पर ऑक्सीजन भरवाने के लिए सिलिंडर भेजे गए मगर गैस भरी ही नहीं गई। खाली सिलिंडर लौटने पर अस्पताल के अधिकारियों ने शाम को फिर से सिलिंडर भेजे तब गैस भरकर आ सकी। शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में मरीज के तीमारदार डॉक्टर और कर्मचारियों पर चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं। साथ ही मरीज को कुछ हो जाने पर बाद में देख लेने की भी धमकी दे रहे हैं। वीडियो में ऑक्सीजन खत्म हो जाने की बात सुनाई दे रही है। साथ ही दोबारा सिलिंडर लगाकर आपूर्ति शुरू कराई गई। यह वीडियो जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का बताया जा रहा है। पांच मिनट के इस वीडियो में एक मरीज का तीमारदार ऑक्सीजन खत्म हो जाने की बात कहते हुए बहुत नाराज होता है। वहीं, इस मामले में जिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. सुमन का कहना है कि ऑक्सीजन की अस्पताल में कोई कमी नहीं है। वीडियो की जानकारी हुई है मगर उन्होंने इसे अभी देखा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें