फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले पूरा हो जाएगा ओवरब्रिज

Mon, 30 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने की निर्धारित अवधि भले ही जून 2016 हो, परंतु उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इस काम को मार्च 2016 तक पूरा करने की तैयारी में है। इसलिए तेजी से काम जारी है। अब तक 76 प्रतिशत कार्य पूरा भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए 27 सितंबर 2012 को झांसी आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीपरी बाजार में ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा की थी। नवंबर 2013 में ओवरब्रिज को प्रदेश की व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दी थी। जनवरी 2014 को इसका शासनादेश जारी किया गया।

निर्माण के लिए सेतु निगम की अलग से एक इकाई गठित की, जिसने मई 2014 में काम शुरू किया। सेतु निगम द्वारा ब्रिज का निर्माण पूरा करने की अवधि जून 2016 निर्धारित की गई थी। लेकिन, ब्रिज निर्माण के चलते सीपरी बाजार की यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसे दृष्टिगत रखते हुए सेतु निगम की तय अवधि से तीन माह पूर्व मार्च 2016 तक निर्माण कार्य पूरा करने की तैयारी है। इसके अलावा ब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जानी है, निगम द्वारा यह काम भी शुरू कर दिया गया है।

रेलवे ने नहीं शुरू किया अपने हिस्से का काम
झांसी। ओवरब्रिज 1202.37 मीटर लंबा तथा 0.5 मीटर चौड़ा बनाया जाना है। इसमें से 122 मीटर का निर्माण रेलवे को करना है। रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाले पुल का हिस्सा बनाएगा। लेकिन, इसका खर्च प्रदेश सरकार ही उठाएगी।

पूर्व में रेलवे द्वारा अपने हिस्से के निर्माण की लागत 40 करोड़ रुपये बताई गई थी, जिसके सापेक्ष प्रथम किस्त 23 करोड़ रुपये की चार माह पूर्व दी जा चुकी है, लेकिन रेलवे ने अब तक काम शुरू नहीं किया है।

साथ ही रेलवे ने अपने हिस्से के निर्माण का स्टीमेट 40 से बढ़ाकर 80 करोड़ रुपये कर दिया है। सेतु निगम द्वारा रेलवे का यह इस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है।

सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य मार्च 2016 में पूरा कर लिया जाएगा। जबकि, इसकी निर्धारित अवधि जून 2016 है। आवागमन में होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए तेजी से काम जारी है। हालांकि, रेलवे की लेटलतीफी के चलते ब्रिज पर आवागमन शुरू होने में विलंब हो सकता है।
विज्ञापन

- प्रमोद कुमार वर्मा, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें