पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर सोमवार को मुस्लिम समुदाय ने शहर में विशाल जुलूस निकाला। इस दौरान दिन भर ‘आंख का तारा नबी हमारा’, ‘दीन ए इस्लाम जिंदाबाद’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, दुनिया में इस्लाम रहेगा’ जैसे नारों की गूंज सुनाई देती रही। जुलूस का जगह - जोरदार स्वागत हुआ।
दोपहर सैंयर गेट स्थित मरकजी मस्जिद से ईद मिलादुन्नवी का जुलूस प्रारंभ हुआ। जिसमें युवा हरी पगड़ी पहने और इस्लामी झंडे लहराते हुए जोरदार नारेबाजी करते चल रहे थे। जुलूस में वीर अब्दुल हमीद और गुलाम गौस खां की तोप के स्वरूप अमन का पैगाम दे रहे थे। ओरछा गेट, सुभाष गंज, बड़ा बाजार, बिसाती बाजार, सर्राफा बाजार, मानिक चौक से होता हुआ जुलूस गुलाम गौस खां चौराहा पर जलसे में बदल गया। यहां हाजी हफीज ने तिलावते कुरान पाक पढ़कर जलसे की शुरूआत की। हाजी सलीम ने सलाम पढ़ा। इस अवसर पर सीरत कमेटी के अध्यक्ष चौधरी असलम शेर, नूर अहमद मंसूरी, हाफिज गुलाम रसूल, हाफिज अबरार, हाजी महबूब इलाही, हाजी रज्जाक मंसूरी, हाजी रफीक अहमद, निसार अहमद, असफान सिद्दीकी, इदरीश खान, अबरार, हबीबुर्रहमान, मोहम्मद तबरेज मंसूरी, शफीक सौदागर, जफर मंसूरी, अनवार राईन, मोहम्मद आसिफ, नसीब पठान, अकबर खां आदि मौजूद रहे।
इधर, प्रेमनगर नगरा में जुलूस गढ़िया फाटक के टैंपों स्टैंड से प्रारंभ हुआ, जिसने सकलैनाबाद, प्रेमनगर थाना, हाट का मैदान आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस अवसर पर मसीहउद्दीन, रफीक, अब्दुल रहीम, नश्तर भारती, मिर्जा करामात बेग आदि मौजूद रहे। वहीं, जामा मस्जिद सीपरी बाजार से निकला जुलूस टंडन रोड, आर्य कन्या कालेज, मुबारक मार्केट आदि क्षेत्रों से होता हुआ जामा मस्जिद में सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद साजिद, जमील भूरे, नाजिम उद्दीन मकरानी, हाजी रहमत उल्ला अंसारी, हाजी सईद, हाजी रियाज आदि मौजूद रहे।
वहीं जुलूस का स्वागत रानी महल सिटी चर्च रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुहम्मद इम्तियाज, हीरेंद्र निम, अजहर खान आदि ने, सर्व समाज मजलूम नव चेतना मंच के अबरार अली, रफीम अली आदि ने, जिला अमन कमेटी के तत्वावधान में सपा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, इलियास भाई, असफान सिद्दीकी, इकराम कुरैशी, शकील खान, रहीस खान आदि ने, बुंदेलखंड विकास सेना एवं महाकाली सामाजिक उत्थान समिति के राकेश सेन, जगमोहन बडौनिया, त्रिलोक सिंह आदि ने, दानवीर सेठ अब्दुल रज्जाक मेमोरियल सोसायटी के मुश्ताक, रफत ठेकेदार, अकील अहमद आदि ने, बसपा के सीताराम कुशवाहा, मुख्य जोन कोआर्डिनेटर भूपेंद्र आर्य, कयूम अंसारी, चंद्रभान आदिम, सलीम खान आदि ने, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के रवीश त्रिपाठी, अंकुर अग्रवाल आदि ने, अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अलाउद्दीन कुरैशी, जाहिद मंसूरी आदि ने, कांग्रेसियों में पूर्व के ंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, इम्तियाज हुसैन, अनिल बट्टा आदि ने पुष्प वर्षा कर किया।
लहराया विशाल तिरंगा
जुलूस में इतवारी गंज के युवाओं का जत्था विशाल तिरंगा झंडा को लेकर चल रहे थे, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। तिरंगे पर कई स्थानों पर व्यापारियों व अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा की।
फल, कंबल हुए वितरित
हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने लोगों में फल, बिस्कुट, कंबल आदि वितरित किए। द यंग ग्रुप आफ झांसी के डा. जहीर अब्बासी, गोविंद शरण वर्मा, जाकिर शाह आदि ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल दिए। इधर ओरछा गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी चौधरी नफीज के आवास पर संगोष्ठी हुई, जिसमें वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद साहब के विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चौधरी फिरोज, आनंद मिश्रा, हमीदा अंजुम, राजू वसरानी आदि मौजूद रहे।
रोशनी से सराबोर रहा नगर
जश्ने ईद मिलादुन्नवी के अवसर पर महानगर के कई इलाके रंग बिरंगी छटा से सराबोर रहा। मिनर्वा चौराहा, गंधीगर क ा टपरा, राई का ताजिया आदि प्रमुख स्थलों पर आकर्षक विद्युत सजावट और उसकी रोशनी से पूरा शहर जगमगाता रहा।
बबीना में निकला जुलूस
बबीना। नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नवी धूमधाम से मनाया गया। बबीना सदर अध्यक्ष चांद खां बाबा की अध्यक्षता में शास्त्री नगर से जुलूस निकाला गया। जो पंचायत भवन, मुख्य तिराहा, स्टेशन रोड, हाट का बाजार, सुनरयाना आदि क्षेत्रों से होता हुआ नंदनपुरा में मदरसा पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर रफीक खजांची, मुन्ना खां, नूर मंसूरी, दीपक सिंह, सादिक मंसूरी आदि मौजूद रहे। शाम को जामा मस्जिद में बबीना के पेश इमाम काजी मोहम्मद इमरान ने तकरीर की।