फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस : 46 दिन की योजना 75 दिन चलाई, पंजीकरण महज एक तिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बिजली बिल के बकायेदारों से वसूली के लिए बिजली विभाग ने ओटीएस (एक मुश्त समाधान योजना) को 46 दिन की जगह 75 दिन चलाया। इसके बाद भी पंजीकरण लक्ष्य के सापेक्ष एक तिहाई भी नहीं हो पाए। शुक्रवार को स्कीम खत्म हो गई है। मुख्य अभियंता कार्यालय ने कम पंजीकरण करने वाले कर्मियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। कार्रवाई के लिए सूची मुख्यालय भेजी जाएगी।

बिजली विभाग ने 15 दिसंबर को ओटीएस शुरू की थी, जो 31 जनवरी को खत्म होनी थी। कम पंजीकरण के कारण इसे 28 फरवरी तक बढ़ा दिया। कम बकायेदारों के आगे आने पर मुख्य अभियंता महेंद्र सिंह को आगरा मुख्यालय संबद्ध कर दिया और मोहम्मद सगीर को मुख्य अभियंता बना दिया। 27 फरवरी तक कुल पंजीकरण 29 प्रतिशत थे। ऐसे में कई जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




27 फरवरी तक पंजीकरण



डिवीजन बकायेदार पंजीकरण लक्ष्य का प्रतिशत



झांसी देहात 61903 14792 23.90



मऊरानीपुर 78087 12335 15.80

झांसी प्रथम 17740 7304 41.17

झांसी द्वितीय 18150 6389 35.20



वर्जन



जिस उम्मीद से ओटीएस स्कीम के दिन बढ़ाए गए, वह प्रगति नहीं हुई है। एक-दो दिन में कम योगदान देने वालों को चिह्नित करके रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। - मोहम्मद सगीर, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें