झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान (आईटीएचएम) द्वारा सात जुलाई को सुबह 11 बजे ‘प्रवेश एवं रोजगार के अवसर’ पर ओरियनटेशन प्रोग्राम आयोजित कराया जाएगा। इसमें सभी अभ्यर्थी व अभिभावक हिस्सा ले सकते हैं।
आईटीएचएम के प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि पांच सालों में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे पर्यटन एवं होटल प्रबंधन में रोजगार के कई मौके हैं। बुंदेलखंड में पर्यटन संभावनाओं के मद्देनजर एक विषय कोर्स में पढ़ाया जाता है। प्रवेश और रोजगार की जानकारी के लिए सात जुलाई को आईटीएचएम में आयोजित ओरियनटेशन प्रोग्राम में छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।