फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश वापस, आज से फिर शुरू होगी ओटी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग ने चार दिन ओटी बंद रखने का पहले आदेश निकाला फिर उसे वापस ले लिया। अब मंगलवार से कॉलेज में फिर से रूटीन ओटी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में डॉक्टरों की संख्या बढ़ने पर हाल ही में प्राचार्य ने सप्ताह में हर रोज ओटी चलाने के निर्देश जारी किए थे। होली पर सर्जरी विभागाध्यक्ष ने जनरल, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी की ओटी 23 मार्च तक बंद करने का आदेश निकाल दिया था।
उन्होंने बताया कि होली के मद्देनजर मरीज बिल्कुल भी नहीं थे। साथ ही सर्जरी विभाग के फाइनल प्रोफेशनल एमबीबीएस बैच 2017 की सर्जरी विषय की प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा 23 मार्च तक होनी है। ऐसे में बुधवार तक ओटी बंद करने का आदेश निकाला गया था। मगर अब इसे वापस ले लिया गया है। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि मंगलवार से ही रूटीन ओटी चालू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें