फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरछा की रामलीला का 42 देशों में होगा वर्चुवल प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछा (झांसी)। धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा के बेतवा नदी किनारे कंचना घाट पर 6 से 15 अक्तूबर तक भव्य रामलीला होगी। रामलीला का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इस रामलीला का 42 देशों में वर्चुअल प्रसारण किया जाएगा। रामलीला की तैयारियों के तहत गुरुवार को कंचना घाट पर भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

संयोजक अमित राय ने बताया कि रामलीला के मंचन के साथ-साथ देश के उन महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी, जो प्रभु श्रीराम जी से जुड़े हैं। विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला के प्रख्यात निर्देशक तथा अनेक जाने माने कलाकार इस बार ओरछा में अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरेंगे। रामलीला का सीधा प्रसारण विभिन्न टीवी चैनलों तथा संचार के सभी आधुनिकतम माध्यमों से होगा। श्रेष्ठ कला और आधुनिकतम तकनीक के समन्वय से होने वाली इस लीला को मध्यप्रदेश प्रशासन की अनुमति प्राप्त हो गई है। अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्र मंगल की कामना से आयोजित इस आयोजन से इस क्षेत्र में पर्यटन को बल मिलेगा। क्षेत्र के विकास को अतिरिक्त गति प्राप्त होगी।
ओरछा। ओरछा में होने वाली रामलीला के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि विधायक अनिल जैन, रवि शर्मा होंगे। गुरुवार को कंचनाघाट पर हुए भूमि पूजन में निवाड़ी विधायक अनिल जैन, विधायक राकेश गोस्वामी, झांसी विधायक रवि शर्मा सहित साहित्य एवं कला प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें