फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पेयरिंग नीति के तहत स्कूलों को मर्ज करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। परिषदीय विद्यालयों को पेयरिंग नीति के तहत मर्ज करने के विरोध में उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक को सौंपा। कहा कि जब विद्यालयों की संख्या में घटौती होगी तो शिक्षकों के पद भी समाप्त होंगे।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भविष्य में बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों की भर्तियां न निकलने से युवाओं का भविष्य अंधकारमय होने का भी खतरा है। कहा कि अधिकारी जबरन सहमति लेकर स्कूल मर्ज कर रहे हैं। अधिकांश विद्यालयों में नजदीकी स्कूल भी कई किलोमीटर की दूरी पर हैं। इससे नौनिहालों को आने-जाने में मुश्किल होगी। विधायक रवि शर्मा ने शिक्षकों की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जितेंद्र त्रिपाठी, उमेश बबेले, अब्दुल नोमान, मोहित मिश्रा, अंशू उदैनिया, उमाशंकर शर्मा, अरुण निरंजन, विपिन सिंह, डॉ. अखिलेश गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें