फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून पर विपक्षी फैला रहे भ्रम

विज्ञापन
सर्किट हाउस में राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद सुनील भराला(मध्य में) ने व्यापारियों के साथ बैठक क?
विज्ञापन
झांसी। देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं। कानून का गलत प्रचार-प्रसार कर लोगों को भड़काया जा रहा है। जबकि बिल में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसी की भी नागरिकता खतरे में आए। यह बात बुधवार को श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने अमर उजाला से बात करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गलत माहौल बनाया जा रहा है। विपक्षी दलों के पास जनता के पास जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए गलत तथ्यों का सहारा लेकर विद्यार्थियों और जनता को भड़काया जा रहा है। जबकि कानून को समझा जाए तो किसी को भी कोई नुकसान नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले विद्यार्थियों से भी जब कानून के बारे में पूछा जाता है, तो उनके पास भी कोई जवाब नहीं है। कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
जिले में पराली जलाने पर किसानों पर हुई कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान पराली को गलाकर नष्ट करें और पर्यावरण को बचाएं।
विज्ञापन

योजनाओं से भरी जाएगी श्रमिकों की झोली
श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने सर्किट हाउस मेें श्रम विभाग की योजनाओं की मंडलीय समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 24 हजार मासिक आय वाले श्रमिक भी योजनाओं के दायरे में आएंगे। इसके लिए बोर्ड ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। श्रमिकों के लिए विभाग की ओर से सात योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें कन्या विवाह पर 25 हजार, अंत्येष्टि योजना में 10 हजार, मृतक आश्रित योजना में 25 हजार और पाठ्यक्रम योजना में 15 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। अब श्रमिकों के बच्चों के लिए खेल कल्याण योजना चलाई जाएगी। जिसमें जिला स्तर पर 10 हजार, प्रदेश स्तर पर 15 हजार, राष्ट्रीय स्तर पर 20 हजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 25 हजार रुपये का परिषद की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही श्रमिकों के लिए धार्मिक और पर्यटन योजना भी चल रही है। जिसमें श्रमिकों और परिवार को तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। इस मौके पर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उद्यमियों और व्यापारियों को भी तमाम जानकारियां दी गईं। इस मौके पर श्रम कल्याण परिषद के सदस्य अजीत जैन व उपायुक्त श्रम नदीम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें