फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शहर में खुले हुए मीटर बॉक्स, जान का खतरा

Mon, 29 Jun 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए निगम हर साल लाखों रुपये खर्च कर रहा है। इसके बाद भी शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे बिजली के खंभे पर मीटर बॉक्स खुले पड़े हैं। सुरक्षा जाली न होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल हर साल अनुरक्षण कार्य कराता है। उसका मकसद है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जहां-जहां बिजली की लाइन, ट्रांसफार्मर या अन्य खामियां हैं उन्हें दूर किया जा सके। इसके बाद भी बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही खुले बॉक्स के रूप में दिखाई दे रही है। अधिशासी अभियंता वितरण मनोज कुमार का कहना है कि अगर मीटर बॉक्स खुले हैं ऐसी स्थिति में बॉक्स को दिखवाकर उन्हें बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें