फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कल से शुरू हो सकती आंख, ईएनटी की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना महामारी के बीच राहत भरी खबर है। ब्लैक फंगस के चलते जिला अस्पताल में सोमवार से आंख और ईएनटी विभाग की ओपीडी शुरू हो सकती है। ताकि, इस मर्ज के मरीजों का शुरूआत में ही पता लगाकर इलाज कर दिया जाए। शासन से ओपीडी शुरू होने का फरमान आने के बाद मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने एडी हेल्थ को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से जिला अस्पताल को भी कोविड का एल-2 अस्पताल बनाया गया है। दूसरी लहर की शुरूआत से ही अस्पताल की ओपीडी बंद चल रही है। डॉक्टर ऑनलाइन ही चिकित्सीय परामर्श दे रहे हैं। कई मरीजों का सामने स्वास्थ्य परीक्षण करने की जरूरत होती है। चूंकि, कोरोना के चलते अब ब्लैक फंगस के भी मामले सामने आने लगे हैं। इसके अलावा पोस्ट कोविड मरीज भी सामने आ रहे हैं। इसके मद्देनजर शासन ने जिला अस्पताल में आंख और ईएनटी की ओपीडी शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने एडी हेल्थ से कहा है कि जिला अस्पताल में जल्द इन दोनों विभागों की ओपीडी शुरू कराई जाए। ताकि, किसी भी तरह की बीमारी होने पर उसका शुरूआत में ही पता लगाकर इलाज हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें