फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी क्लीनिक और स्वास्थ्य केंद्रों में शुरू होंगी ओपीडी

विज्ञापन
ओपीडी - फोटो : ?????
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के सभी सीएचसी, पीएचसी और निजी क्लीनिक में ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। प्रमुख सचिव ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले लोगों की इंफ्रारेड थर्मामीटर से स्क्रीनिंग की जाए। एक रोगी के साथ एक तीमारदार को ही प्रवेश मिले। सभी का मास्क पहनकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में जुकाम, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ वाले रोगियों की अलग कक्ष में जांच व उपचार की व्यवस्था हो। यही नहीं चिकित्सालय परिसर में इसका सूचना चिह्न भी लगाया जाए, ताकि ऐसे रोगी पंजीकरण काउंटर पर न जाएं। केंद्रों पर एक से अधिक पंजीकरण काउंटर बनाएं। नॉन कम्युनिकेबिल डिजीज जैसे शुगर, बीपी आदि के रोगियों को एक महीने की औषधियां उपलब्ध कराई जाएं। वहीं, एक या दो चिकित्सक युक्त प्राइवेट क्लीनिक द्वारा ही ओपीडी सेवा शुरू की जाएं। मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए अलग स्थल हो। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की गाइडलाइन का पालन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें