झांसी। बाहर से आए श्रमिकों को उनकी आवश्यकता के मुताबिक रोजगार न देने पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाई। मंडलायुक्त ने कहाकि जिला पंचायत झांसी में 36 करोड़, जालौन में 1.20 करोड़, ललितपुर में 18.5 करोड़ बकाया है लेकिन इसके अनुपात में मजदूरों को रोजगार मुहैया नहीं कराया गया। उन्होंने श्रमिकों को जोड़ने का निर्देश दिया।
उपायुक्त उद्योग को शिशु मुद्रा योजना के जरिए ऋण दिलाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने 48936 प्रवासियों को रोजगार की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने एमएसएमई योजना के साथ भी कुशल मजदूरों को जोड़ने को कहा। छात्र-छात्राओं की स्कूली ड्रेस सिलाई का काम महिला समूहों के साथ कराने के निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वन संरक्षण अधिकारी एके सिंह, अनिल पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।
इसके अलावा मंडलायुक्त ने पौधरोपण कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान कार्य आरंभ न करने वाले 8 विभागों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मंडल में 1.40 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जाने हैं। इसमें 7919591 गढ्ढों की खोदाई कर ली गई है।