फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओपीडी के दलालों ने वापस ली शिकायत लेकिन कार्रवाई तय, जिला अस्पताल के एसआईसी बोले कमेटी कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में हुई मारपीट के मामले की भले ही शिकायत वापस हो गई है मगर जांच जारी है। सोमवार को दोनों पक्षों को तीसरा नोटिस भेज दिया गया है। एसआईसी का कहना है यदि दोनों बयान देने नहीं आएंगे तो रिपोर्ट डीएम व सीएमओ को भेजी जाएगी।



बताते चलें जिला अस्पताल के पास चश्मा की दुकानों के दलाल ओपीडी में रोगियों को चश्मा बेचते हैं। कुछ दिनों पहले ओपीडी में चश्मा बेचने को लेकर दो दलालों के बीच में जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई, जहां शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसआईसी डॉ. प्रमोद कटियार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी जिसमें डॉ. एसएन कंचन, डॉ. अरविंद सोनी व डॉ. सुनील गुप्ता को शामिल किया गया है। जांच बंद कराने की मंशा से दोनों दलालों की तरफ से शिकायत वापस ले ली गई मगर एसआईसी के आदेश पर जांच जारी है। डॉ. प्रमोद कटियार ने कहा कि ओपीडी में दवा अथवा रोगी के प्रयोग में आने वाली कोई भी चीज बेची नहीं जा सकती है। बताया कि भले ही दोनों पक्षों ने शिकायत वापस ले ली है मगर जांच जारी है। इसके चलते दोनों को अंतिम तीसरा नोटिस जवाब देने के लिए भेज दिया है। यदि वह जवाब देने नहीं आएंगे तो जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम व सीएमओ से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें