झांसी। झांसी सदर और बबीना विधानसभा की योजना बैठक में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हम अगले चुनाव की रणनीति तैयार करने जा रहे हैं। निश्चित ही कार्यकर्ता मेहनती हैं और हमारी योजनाएं चुनाव के लिए पन्न प्रमुख तक की हैं। हम सबको किसी न किसी बूथ पर पन्ने की जिम्मेदारी मिली है। दायित्व भी है कि वोटर लिस्ट के हर पन्ने तक हमारी पकड़ रहे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय, राज्य नेतृत्व से लेकर हर पदाधिकारी एक पन्ने की जिम्मेदारी लेगा। उस पर ध्यान देते हुए चुनाव में सौ फीसदी मेहनत कर अधिक से अधिक वोट डलवाने का काम करेगा। हर बूथ तक पहुंचकर सरकार की योजनाएं बताने का काम होगा। जनता मोदी और योगी सरकार पर ही भरोसा करती है। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि झांसी में 802 बूथ हैं। इसमें सदर विधानसभा में 417, बबीना में 385 बूथ हैं। बबीना में 65 और झांसी में 60 यानी कुल 125 सेक्टर हैं। सभी सेक्टों को शक्ति केंद्र का नाम दिया गया है। पार्टी ने तय किया है कि जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, केंद्र, राज्य व जिले के पदाधिकारी हर शक्ति केंद्र की बूथ समिति का सत्यापन करेंगे। 23 ये 30 अगस्त तक सत्यापन का काम होगा। सभी वरिष्ठ लोग पन्न प्रमुख बनेंगे। एक सितंबर से मतदाता बढ़ाने का काम करेंगे। मेयर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि संगठन की रचना अति उत्तम है। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मेहनत ने अभी से तय कर दिया है कि 2022 में भाजपा की सरकार बनेगी। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं का जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। जनता ही फिर 2022 में बीजेपी की सरकार बनाएगी। सदर विधानसभा प्रभारी नवाब सिंह जादौन, बबीना प्रभारी रमेश लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, सुधीर सिंह, अशोक राजपूत, जयदेव पुरोहित, राजकांतेश वर्मा, नंदकिशोर भीलवारे, सुमन पुरोहित, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु डे, रोहित गोठनकर, संजीव तिवारी, जगत राजपूत, मोहन सिंह यादव, जगदीश साहू, नीता अवस्थी, अपर्णा दुबे मौजूद रहीं।