फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम खुल गए, अब पार्क भी खोल दो

विज्ञापन
Jim open Now park should be open
विज्ञापन
झांसी। महानगर में कोविड के चलते बंद पड़े पार्कों को खोले जाने की मांग उठने लगी है। पार्क बंद रहने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सुबह-सुबह लोग सड़क किनारे टहलने को मजबूर हैं। जबकि पार्कों पर लगे ताले लोगों को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर में करीब दो महीने पहले पार्कों को खोल दिया गया था। इस दौरान सुबह पांच से आठ बजे तक और शाम को पांच से आठ बजे तक पार्क खोले गए थे। साथ ही, नियमों का पूरा ध्यान रखा जा रहा था। पार्क खुलने से लोगों को खासी राहत मिल रही थी। सुबह-सुबह पार्क में तमाम लोग टहलने पहुंचते थे। इसके बाद कोविड संक्रमण बढ़ने लगा तो पार्कों पर फिर से ताले डाल दिए गए। अब अनलॉक की प्रक्रिया के तहत बाजार खोल दिए गए हैं।
जिम भी खुल गए हैं। लेकिन, महानगर के सभी पार्क बंद हैं। इन्हें खुलवाने के लिए अब लोग आवाज उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि जब जिम खोल दिए गए हैं, तो पार्क भी खुल जाने चाहिए। पार्क बंद रहने से लोग टहल नहीं पाते हैं। पार्क खुलेंगे तो लोगों को खुली हवा मिलने से इम्यूनिटी में भी इजाफा होगा। पिछले दिनों रामराजा सरकार सेवा समिति ने नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अब तक नगर निगम प्रशासन पार्कों को खोलने के लिए कोई फैसला नहीं ले सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कहते हैं लोग
पार्कों को कोविड नियमों के तहत फिर से खोला जाना चाहिए। ताकि लोगों की प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा हो सके।
अमर सिद्ध, गुसाईंपुरा
---------
पार्क बंद रहने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क पर टहलने को मजबूर हैं।
दीपू मिश्रा, परसट वाली गली
-----------
सरकार ने पूरे प्रदेश को अनलॉक कर दिया है, लेकिन पार्कों में ताले पड़े हैं। इससे दिक्कत बढ़ रही है।
इरफान खान, तहसील के पास
----------
पार्कों को खोलने के लिए प्रशासन अनुमति दे। ताकि खुली हवा में लोग टहल सकें। सड़क पर हादसे का डर रहता है।
राजेश मोदी, उनाव गेट अंदर
--------
रोज सैकड़ों लोग पार्क के पास सड़क पर टहलते हैं। कोविड नियमों के अनुरूप पार्क खोले जाएं।
रोहित अग्रवाल, मानिक चौक
----------
हम रोज पार्क जाते थे। पार्क बंद होने से दिक्कत हो रही है। सेहत में गिरावट आने लगी है।
विकास गोस्वामी, बंगला घाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें