फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में सिर्फ 10 वाहनों की ही होगी अनुमति

विज्ञापन
chunav ayog - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि चुनाव के दरम्यान रैली के लिए दस दुपहिया या  चौपहिया वाहनों की ही अनुमति दी जाएगी। इससे अधिक संख्या को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई होगी। जांच के दौरान हर गतिविधि अनिवार्य रूप से वीडियो कैमरे में कैद की जाएगी। किसी विशेष प्रकरण की कोई वीडियो फुटेज चाहता है, तो उससे 300 रुपये जमा कराकर रिकॉर्डिंग दी जाएगी। ये निर्देश उन्होंने स्टैटिक टीम, वीडियो निगरानी टीम और उड़नदस्तों की बैठक में दिए।
नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान उड़नदस्तों को लोगों से अच्छा व्यवहार करना होगा। उन्होंने टीमों में शामिल सदस्यों से कहा कि आप सभी भारत निर्वाचन आयोग के लिए काम कर रहे हैं। अत: सभी सूचनाएं निर्धारित प्रारूप पर प्रेषित करें। इसमें किसी तरह की समस्या है तो उच्चाधिकारियों से संपर्क करें। एसएसपी डा. ओपी सिंह ने कहा कि अब तक की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है, सभी संवेदनशील होकर काम करें। बैरियर पर जैसे ही वाहन रोकें, तत्काल रिकॉर्डिंग शुरू कर दें। जो भी पुलिस अधिकारी टीम में तैनात किए गए हैं, वे अन्य कोई काम नहीं करेंगे। सभी पूर्ण निष्ठा और लगन से अपना काम करें, ताकि निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओ जितेंद्र सिंह परिहार, संग्राम सिंह, अधिशासी अभियंता मोहन प्रकाश पासवान, सहायक आयुक्त उद्योग अमित द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

50 हजार तक नकदी की अनुमति
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 50 हजार रुपये तक नकद राशि ले जाना अनुमन्य है। इससे अधिक 10 लाख तक राशि पकड़े जाने पर पूछताछ करें। ले जाई जा रही रकम का रिकॉर्ड होना जरूरी है। अन्यथा रकम कोषागार में जमा कराई जाएगी। 10 लाख से अधिक राशि पकड़े जाने पर सूचना आयकर विभाग को दी जाएगी। इसके अलावा बैंकों की कैश वैन में जो धनराशि उपलब्ध है, उसका पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए। साथ ही कर्मचारी का पहचान पत्र भी होना चाहिए।

लालच ले जाएगी जेल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि पुलिस द्वारा चेकिंग की जाए, प्राइवेट कर्मचारी के चेकिंग करने पर कार्रवाई होगी। जांच के दौरान अधिक नकदी पकड़े जाने पर कोई लालचवश गड़बड़ी करता है, तो वो सीधा जेल जाएगा और नौकरी भी जाएगी। इसके अलावा वीवीआईपी के वाहनों की भी जांच सुनिश्चित हो।
विज्ञापन


विवाह घरों की भी होगी जांच
चुनाव के दौरान उड़नदस्तों को नियमित रूप से विवाह घर, होटल व पार्टी कार्यालयों की भी जांच करनी होगी। यहां उन्हें देखना होगा कि कोई मतदान को प्रभावित करने वाली गतिविधि तो संचालित नहीं की जा रही है। साथ ही राजनीतिक दलों की आम सभा पर नजर रखनी होगी। यहां देखना होगा कि कोई उपहार तो नहीं बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा वाहनों की संख्या, कुर्सी व अन्य उपलब्ध संसाधनों की रिकॉर्डिंग भी करनी होगी। स्टार प्रचारकों का भाषण रिकॉर्ड कर सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें