फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क होगी चौड़ी पर नहीं हटाई जाएगी पाइप लाइन

विज्ञापन
jhansi devlopment authority - फोटो : demo
विज्ञापन
सड़क होगी चौड़ी पर नहीं हटाई जाएगी पाइप लाइन
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम की तरफ से जेल चौराहा से हंसारी तक सड़क चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। सड़क निर्माण में जल निगम की राइजिंग लाइन समस्या बन रही थी जिसे दूसरी जगह ले जाकर बदलने की तैयारी थी। अब इसमें बदलाव किए गए हैं। कुछ ही स्थानों पर पाइप लाइन को हटाया जाएगा।
नगर निगम की तरफ से जेल चौराहा से हंसारी तक सड़क चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। इस कार्य को पहले 15 मीटर में किया जाना था। लेकिन, सेना और वन विभाग की आपत्ति के कारण समस्या आ रही थी। समस्या को दूर करने का तोड़ निकाला गया और अब 15 मीटर के बजाय पीडब्लूडी के पास उपलब्ध 10 मीटर में ही सड़क निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में होने वाले कार्य के कारण जल निगम की सालों पुरानी पाइप लाइन निर्माण में बाधा बन रही थी। इनमें से एक तरफ वर्ष 1967 की पाइप डली है तो दूसरी ओर 1997 में डाली गई राइजिंग लाइन है। इसे शिफ्ट करने का पूरा प्लान तैयार किया गया था। जल निगम से इंजीनियर की टीम एई वीरेंद्र सिंह, आरके गुप्ता और अवनीश मिश्रा ने महापौर रामतीर्थ सिंघल से लाइन शिफ्ट करने पर चर्चा की। चर्चा के बाद निष्कर्ष निकला कि पाइप लाइन चौड़ीकरण में बाधा नहीं बनेगी। इसलिए पूरी पाइप लाइन को शिफ्ट करने के बजाय कुछ प्वाइंट पर ही लाइन को बदलने की आवश्यकता होगी, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें