फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उपकरण के लिए सीएससी पर पंजीकरण करा सकेंगे दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सहायक उपकरण पाने के लिए दिव्यांगों को अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। अब दिव्यांग कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए उपकरण योजना के तहत नि:शुल्क पंजीकरण करा सकेंगे। इसके साथ ही आय की पात्रता सीमा में भी इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से हर साल दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को उपकरणों का वितरण किया जाता है। उपकरण पाने के लिए दिव्यांग विभागों के चक्कर काटते रहते हैं। अब भारत सरकार के सीएससी ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विकलांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकरण के लिए भारत के कृत्रिम अंग निर्माण निगम के साथ भागीदारी की है।
सीएससी के जरिए दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक अपने निकटतम सीएससी सेंटर पर जाकर नि:शुल्क सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। दिव्यांगों को जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और दिव्यांग प्रमाण पत्र ले जाकर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। इसके साथ ही आय की पात्रता सीमा में इजाफा किया गया है। अब तक उपकरण योजना में आय प्रमाण पत्र 46000 रुपये से ज्यादा का मान्य नहीं होता था, लेकिन अब 180000 रुपये तक की वार्षिक आय वाले भी योजना के पात्र होंगे। सीएससी के जिला समन्वयक आजम अली ने बताया कि दिव्यांग उपकरण पंजीकरण की व्यवस्था भी सीएससी पर शुरू कर दी गई है। दिव्यांग सीएससी पर जाकर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें