फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में मंत्री जी के कार्यक्रम में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Mon, 07 Sep 2020 03:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
ललितपुर के तालबेहट में कार्यक्रम में मौजूद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड - 19 के संक्रमण के नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा कई नियम लागू किए गए हैं। आम आदमी से इन नियमों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। लेकिन, नियम बनाने वाले ही इससे बेपरवाह बने हुए हैं।

विज्ञापन


रविवार को लॉकडाउन के दरम्यान माताटीला पर आयोजित किए गए व्यापारी सम्मेलन में मप्र सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और न ही मंत्री समेत तमाम कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मास्क नजर आए।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के व्यापारियों की ओर से माताटीला में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का आगमन हुआ। इस कार्यक्रम में दतिया जनपद के कई गांवों से पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में अधिकांश कार्यकर्ताओं समेत खुद गृहमंत्री ने भी मास्क नहीं पहना था। कई कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं। कार्यक्रम में मंत्री सहित मध्य प्रदेश और जनपद के एक जनप्रतिनिधि भी नजर आए।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की भांडेर विधानसभा सीट पर आने वाले समय में चुनाव होना है, उसकी तैयारियों के लिए उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम की स्थानीय प्रशासन से स्वीकृति नहीं ली गई। यह मामला दिन भर चर्चाओं में बना रहा।

मंत्री का प्रोटोकाल आया था, जिसके अनुपालन में मैं और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर गए थे। कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जिलाधिकारी से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-- अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी - तालबेहट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें