फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चंदन का पेड़ बेटी की पढ़ाई, दूसरा विदाई में आएगा काम: नंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अगर आप चंदन के दो पेड़ लगाते हैं तो एक बेटी की पढ़ाई और दूसरा विदाई के काम आएगा। इसलिए ऐसे पौधे लगाएं जो जल की रक्षा और शुद्ध करने का काम करें। पेड़ बारिश भी कराएगा, फल भी देगा और धूप में छांव भी मिलेगी। भरारी फॉर्म में आयोजित वन महोत्सव 2022 के शुभारंभ के दौरान ये बात मंडल के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कही।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पौधों को केवल लगाए नहीं, बल्कि उनका संचयन कर एक वृक्ष में भी परिवर्तित करें। जिस प्रकार हम सभी अपने बच्चों का पालन पोषण कर उनको एक मूल्यवान व्यक्ति बनाने का प्रयास करते हैं, उसी प्रकार हमें रोपित पौधों की देखभाल, नियमित पानी देने व संरक्षण करके विशाल वृक्ष में तब्दील करना चाहिए। सीडीओ शैलेष कुमार ने कहा कि जनपद में 200 अमृत सरोवर और अमृत वन का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्य गति के साथ चल रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी वीके मिश्रा ने कहा कि जनपद को प्राप्त 69,51,036 पौधरोपण के लक्ष्य के तहत मंगलवार को 50 लाख पौधों को अलग-अलग स्थानों पर रोपित किया गया है। आयोजन स्थल पर भी 501 पौधों लगाए गए हैं। अब बुधवार, बृहस्पतिवार को पांच-पांच लाख और 15 अगस्त को 10 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री और सदर विधायक रवि शर्मा ने पौधरोपण किया। इस दौरान राजस्व परिषद के सदस्य डॉ. सुधीर एम बोबड़े, एमएलसी रमा निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरी मीणा, राम अक्षयवर चौहान, डीपीआरओ जेआर गौतम मौजूद रहे।
किसान आत्महत्या प्रकरण में जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
प्रभारी मंत्री नंदी ने वन महोत्सव के दौरान भी सपा-बसपा पर हमला बोला। कहा कि पिछली सरकारों को बेटे-भाई की चिंता रहती थी, जबकि बीजेपी को आने वाली पीढ़ियों की है। सपा-बसपा की सरकारों में नेता अपनी तिजोरियां भरते थे। सरकारी नौकरी लगवाने के लिए लोग अपनी जमीन और खेत बेचते थे। भाजपा सरकार में सारी नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हुईं। वहीं, पत्रकार वार्ता में रिश्वत मांगने से तंग आकर किसान द्वारा आत्महत्या करने संबंधी सवाल पर बोले कि इस मामले में संबंधित कर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें