झांसी। झांसी-कानपुर राजमार्ग पर मोंठ के पास ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस पलटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। एंबुलेंस में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
फतेहपुर जिले के रायपुर करमी गांव निवासी अंकुश कुमार (35) जालौन के जिला अस्पताल में एंबुलेंस कर्मचारी थे। बुधवार की दोपहर वह जालौन से एक मरीज को झांसी मेडिकल कॉलेज ला रहे थे। मोंठ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे असंतुलित होकर एंबुलेेंस पलटने से गाड़ी में सवार होकर अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चालक समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया।