फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 70 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के 1556 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 70 नए मरीज सामने आए। जबकि, एक संक्रमित की मौत भी हुई है। वहीं, 49 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीज आवास विकास फौजी चौराहा, प्रेमगंज, मेहंदी बाग, टोड़ीफतेहपुर के ग्राम पोवाहा, उल्दन के ग्राम पलरा, सेरसा, रानी महल, सैंयर गेट, नंदनपुरा, बड़ागांव गेट बाहर, गढ़िया फाटक, उपाध्ययाना समथर, पारीछा, भेल, सूद कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर, मेन रोड बबीना, दतिया गेट बाहर, साकेत नगर चिरगांव, तुलसी आश्रम चिरगांव, केके पुरी कॉलोनी, नई बस्ती, खटकयाना, झांसी कैंट, कुंज बिहार कॉलोनी, चिक मुहल्ला सदर बाजार, सूद कॉलोनी, बबीना कैंट, सीपी मिशन कंपाउंड, नैनागढ़, महाराजपुरा, हाइडिल कॉलोनी, अंजनी नगर, विष्णु पुरम कॉलोनी, वीरांगना नगर, सूर्यपुरम कॉलोनी आदि क्षेत्रों में मिले हैं। जबकि, महावीरनपुरा नगर निवासी 80 वर्षीय एक वृद्ध की मौत भी हुई है।
मृतक को बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। विदित हो कि जिले में कोरोना के अब तक 4,586 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 3368 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 49 को बुधवार को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में जिले में 775 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं, इनमें से 122 को छोड़कर बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले मरीज हैं। जिले का रिकवरी रेट 80.85 प्रतिशत है। वहीं, 103 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें