झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में 61 नए मरीज संक्रमित पाए गए। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में 778 सक्रिय संक्रमितों के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1238 पर पहुंच गया है। वहीं, बीमारी ने अब तक 49 लोगों को अपनी चपेट में लिया है।
कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या झांसी में तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को कोरोना के 980 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच हुई, जिनमें 61 पॉजिटिव पाए गए। सारे मरीज ज्यादातर शहर के पुराने इलाकों और कंटेनमेंट जोन से हैं। इसके अलावा एक मरीज की मौत भी हुई है। कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए सावधानी की जरूरत है। सोमवार को 428 मरीजों की जांच आरटी पीसीआर, 18 ट्रूनेट और 479 मरीजों की जांच एंटीजन किट से हुई। जिले में अब तक 1238 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 49 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 411 मरीज इस महामारी को मात देकर घर जा चुके हैं। इनमें से 43 मरीजों को सोमवार को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में 778 एक्टिव पॉजिटिव केस बने हुए हैं।