फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शनिवार सुबह चिरगांव के छिरौना के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गया जबकि छह बदमाशों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। आरोपी चोरी समेत अन्य कई मामलों में वांछित थे। पुलिस ने बदमाशों से तमंचा, कारतूस समेत जेवर बरामद किए हैं। घायल बदमाश को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया शनिवार सुबह स्वॉट टीम को छिरौना से सिमथरी के बीच बदमाशों की मौजूदगी के बारे में पता चला था। पुलिस यहां पहुंच गई। उस दौरान तीन बाइक पर सात युवक गुजरने पर पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की। बाइक सवार युवक कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर युवकों ने फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। पीछे बैठे एक युवक के पांव में गोली लगी। अन्य युवकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम दतिया के भांडेर निवासी अतुल यादव बताया जबकि उसके साथ पकड़े जाने वालों में भांडेर के ही रहने वाले गुलशन यादव, राज यादव, रवि पाल, अभिषेक, अरमान यादव समेत चिरगांव के देवरा गांव निवासी इरशाद खां शामिल था। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि रेकी करने के बाद वह लोग चोरी करते थे। अतुल गिरोह का मास्टर माइंड था। वही जगह तय करता था। 28 मार्च को इन लोगों ने चिरगांव के मुढ़ेरी गांव में अनंत और उसके पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने उड़ा दिए। इसके बाद से पुलिस इनको तलाश रही थी। भांडेर में भी यह लोग कई वारदात अंजाम दे चुके। पुलिस टीम में स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर, थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय की टीम शामिल रही।
विज्ञापन


इनसेट
कलेक्शन एजेंट के साथ लूट करने पर जा चुका जेल
मास्टर माइंड अतुल यादव करीब डेढ़ साल पहले मोंठ में कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट की वारदात में भी शामिल था। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल कर दिया था जबकि अतुल यादव समेत तीन अन्य जेल भेजे गए थे। कुछ समय जेल काटने के बाद अतुल जमानत पर बाहर निकल आया। पुलिस के मुताबिक जेल से बाहर आने के बाद अतुल अपने गांव भांडेर चला गया। यहां जाकर उसने गिरोह बनाया। इस गिरोह के साथ वह चोरी जैसी वारदात अंजाम देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें