फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में नहीं होगा वार्डों का परिसीमन, 496 ग्राम पंचायतों के लिए होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई। प्रशासन ने वार्ड समेत ग्राम पंचायतों के परिसीमन की कवायद आरंभ कर दी है, लेकिन, नगर निगम सीमा का विस्तार न होने से ग्राम पंचायतों पर परिसीमन का असर नहीं होगा। जनपद में 496 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होंगे। वहीं, नई जनगणना न होने से जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या में भी बदलाव नहीं होगा।
चुनाव वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर होंगे। वहीं, परिसीमन पर अंतिम निर्णय के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। डीपीआरओ डा. बाल गोविंद श्रीवास्तव के मुताबिक सभी बीडीओ से सूचना एकत्र की जा रही है। पांच जून से पहले रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अगले साल 26 मई एवं जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल जुलाई 2026 में खत्म होगा। चुनाव कराने से पहले सभी ग्राम पंचायतों का परिसीमन होगा।
विज्ञापन

पंचायत अफसरों का कहना है कि झांसी में निगम सीमा में विस्तार नहीं हुआ। बीडा में ही 33 गांव शामिल हुए, लेकिन इन ग्राम पंचायतों के स्वरूप में बदलाव नहीं होगा। जिन ग्राम पंचायतों की आबादी एक हजार से कम हुई है, उनका ही परिसीमन बदलेगा। झांसी में ऐसी कोई ग्राम पंचायत नहीं है।
परिसीमन तय होने के बाद मतदाता सूची बनाने का काम आरंभ होगा। इसमें न्यूनतम छह माह का समय लगेगा। इसके बाद पंचायतों का चक्रानुक्रम आरक्षण तय होगा। इसके बाद चुनाव कराए जा सकेंगे।

इनसेट
छह साल से 23 गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल होने का इंतजार

पिछले छह साल से 23 गांव नगर निगम की सीमा में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, तकनीकी अड़चनों के चलते अब तक शामिल नहीं हो सके। वर्ष 2019 में नगर निगम सदन ने खैलार, डगरिया, रुंद, सिमरावारी, अठोंदना, पठारी, सिजवाहा, पाली पहाड़ी, अंबावाय, रुंदकरारी, परवई, भोजला, भरारी, टाकोरी, मुस्तरा, दिगारा, पलींदा, बलौरा, रुंदबलौरा, पाडरी, गोरामछिया, छपरा, डिमरौनी को निगम सीमा में शामिल करने को मंजूरी दी थी, लेकिन शासन से प्रस्ताव मंजूर नहीं हो सका। इसके बाद से यह मामला लटका हुआ है। वर्ष 2022 में इन सभी गांवों में शामिल ग्राम पंचायतों के चुनाव करा दिए गए। अब फिर से इनके निगम सीमा में शामिल होने से पंचायत चुनाव कवायद शुरू हो गई। कवायद शुरू होने के साथ ही शासन ने भी निगम सीमा विस्तार पर रोक लगा दी। ऐसे में अगले पांच साल तक इन गांव के निगम सीमा में शामिल होने का मामला फिर से खटाई में पड़ गया।

इनसेट-
चार सदस्यीय कमेटी का गठन
परिसीमन पर अंतिम निर्णय के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। इसमें सीओडी जुनैद अहमद, जिला पंचायत अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी को शामिल किया गया है। कमेटी की ओर से रिपोर्ट पांच जून तक भेजी जाएगी।
विज्ञापन




इनसेट

एक नजर में पंचायतों की स्थिति

कुल ग्राम पंचायत- 496
ब्लॉक- 8

ग्राम पंचायत सदस्य- 6170

क्षेत्र पंचायत सदस्य- 599

जिला पंचायत सदस्य- 24

कुल मतदाता (2021) 9,54,161
कुल मतदाता (2016) 8,84,085



इनसेट
14 साल पुरानी जनगणना पर होंगे चुनाव
इस दफा भी पंचायत चुनाव पुरानी जनगणना (2011) के आधार पर ही कराए जाएंगे। इस आधार पर 2016 और 2022 का चुनाव कराया जा चुका है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल आबादी 19,98,603 है। इसी आधार पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 599 एवं जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 24 तय है। जानकारों का कहना है कि नई जनगणना के आंकड़े के आधार पर अगर चुनाव कराए जाते तब इन सीटें की संख्या बढ़कर करीब दोगुनी हो जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें