फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डिग्री बढ़ा न्यूनतम पारा, दिन में रही चटक धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया। दिन में चटक धूप खिलने के कारण लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। इससे ठंड में मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

झांसी समेत बुंदेलखंड में उत्तर-पश्चिम दिशा से पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं ने मौसम का रुख एकदम से बदल दिया। पिछले दिनों तक इन हवाओं की गति तीन-चार किलोमीटर प्रतिघंटा थी, जो कि अब बढ़कर 12 किलोमीटर हो गई है। इसी कारण शुक्रवार को तड़के चार बजे न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जबकि, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में झांसी की सुबह नैनीताल जैसी सर्द रही। शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई और पारा छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, दिन में भी चटक धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। अधिकतम तापमान 25-26 और न्यूनतम सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। कभी बदली तो कभी आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें