झांसी। एक दिन और एक समय पर पड़ रहे इंजीनियरिंग विभाग के दो पेपरों के बाद अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। अब इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की परीक्षा 25 सितंबर को होगी। जबकि, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा 21 को ही होगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सम सेमेस्टर और व्यावसायिक वार्षिक कोर्सों की बैक पेपर, श्रेणी सुधार की परीक्षाएं 13 सितंबर से शुरू हो रही हैं, जो कि 29 सितंबर तक चलेंगी। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा कार्यक्रम में बीटेक कोर्स के द्वितीय सेमेस्टर के दो प्रश्नपत्र इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं त्रुटिवश एक दिन और एक ही समय पर 21 सितंबर को पढ़ गई हैं। ऐसे में अब बीयू ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की परीक्षा 25 सितंबर को सुबह नौ से 12 बजे की पाली में होगी। जबकि, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पूर्व निर्धारित तिथि और समय पर ही परीक्षा होगी।
20 तक भरें ऑनलाइन फॉर्म
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों के बीएड, एमएड द्वितीय वर्ष के कोर्सों की वार्षिक परीक्षा से संबंधित विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर तक भरने का मौका है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरे जा सकते हैं।
एमबीए के लिए 15 तक भरें फॉर्म
झांसी। बिपिन बिहारी महाविद्यालय स्थित इग्नू के समन्वयक डॉ. योगेश पांडेय ने बताया कि जुलाई 2021 के सत्र के लिए इग्नू द्वारा एमबीए में बिना प्रवेश परीक्षा के ही 15 सितंबर तक प्रवेश होंगे। इस दो वर्षीय कोर्स में स्नातक में 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। जबकि, अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए स्नातक में 45 फीसदी अंक चाहिए।