फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मकान में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Feb 2021 01:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन
झांसी के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक 65 साल की वृद्धा का शव मकान में मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका का नाम रामरति बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह बड़ागांव गेट बाहर अपने परिवार के साथ किराये से रहती थी। घर के बाहर उन्होंने एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के चलते वह निर्माणाधीन मकान में सो जाती थी।

पहले की तरह वह मंगलवार की रात मकान में सोने चली गई। सुबह में शव मकान में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक उनकी मां जेवरात पहनती थी, जो गायब है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें