फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में उज्जैनी एक्सप्रेस पर गिरा ओएचई तार, हादसा टला

Fri, 05 Jul 2019 11:10 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
झांसी में बड़ा हादसा टल गया। उज्जैनी एक्सप्रेस पर ओएचई का तार टूटकर गिर गया। हादसे के बाद रेल संचालन प्रभावित हुआ। इस वजह से कई ट्रेनें लेट चलीं। साथी यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार की रात एक बजे धौर्रा और जाखलौन स्टेशन के बीच ओएचई तार टूटकर उज्जैनी एक्सप्रेस के एस 5 कोच पर गिर गया। इससे डाउन ट्रैक साढ़े चार घंटे बाधित रहा। 

गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बाद में कोच के यात्रियों को दूसरे डिब्बों में समायोजित कर फाल्ट को ठीक किया गया। घटना के कारण 12 से ज्यादा ट्रेनें पांच घंटे से अधिक देरी से झांसी आ सकीं। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें