फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़े अफसर, देखीं गोशालाएं...किए गए मुकम्मल इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गोशालाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं से अधिकारी भी रूबरू हुए। सोमवार को सीडीओ अपने साथ अफसरों को लेकर गोशालाओं का निरीक्षण करने निकले। जहां भी कमियां मिलीं उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। हर गोशाला में पानी और चारे की व्यवस्था करने को कहा गया। सीडीओ ने बताया कि गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को गोशालाओं की स्थिति को लेकर अमर उजाला ने खबर का प्रकाशन किया था। सीडीओ शैलेष कुमार ने तत्काल अफसरों को बुलाकर जिले की कई गोशालाओं को देखा। खासकर उन गोशालाओं का निरीक्षण किया जिनका उल्लेख खबर में किया गया था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समेत सभी ग्राम प्रधानों को गोशालाओं में पर्याप्त भूसा-पानी और टिनशेड का इंतजाम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जितना भी बजट मिला है उसके खर्च का ब्योरा रखा जाए, वहीं, अगर किसी भी गोशाला में बदइंतजामी मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
सीडीओ ने किया निरीक्षण
बामौर, गुरसराय, चिरगांव की ग्राम पंचायतों में गोशाला के साथ विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।
सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान गोवंशों को को लेकर है, बुंदेलखंड में अन्ना पशुआें की समस्या काफी है। लेकिन जिला स्तर पर विशेष काम कराए जा रहे हैं। पशुओं को भरण-पोषण के लिए आने वाले बजट से गोवंशों के भूसे-पानी का इंतजाम कराया जा रहा है। जहां भी समस्या दिखेगी उसका निस्तारण कराया जाएगा। - शैलेष कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें