फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : कर्मचारियों ने कार्यालय बंद कर दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने कार्यालय बंद करा दिए और फिर सभी धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर काफी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई। कुलपति से कर्मचारियों का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मिला और अपनी मांगें रखीं। मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करने की पटकथा पहले से ही तैयार थी। शुक्रवार को सुबह से कर्मचारियों ने बीयू परिसर में घूम-घूमकर कार्यालय बंद करा दिए। सभी कार्यालयों के कर्मचारी एकत्र हुए और प्रशासनिक भवन के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने बीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अवर अभियंता अंबरीश गौतम, उमेश करौलिया समेत चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति से मुलाकात की। कुलपति को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सभी मांगें पूरी करने की मांग रखी। कुलपति और प्रतिनिधि मंडल के बीच हुई वार्ता के दौरान मांगें पूरी करने के लिए कमेटी के गठन पर सहमति बन गई। अब सोमवार को कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। कमेटी ही नियमानुसार मांगें पूरी करने का फैसला कर अपनी रिपोर्ट वीसी को सौंपेगी। बैठक के बाद बाहर निकले प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलित कर्मचारियों को बताया कि मांगें पूरी होने का आश्वासन मिल गया है। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया।
ये हैं प्रमुख मांगे
- एसएफएस कर्मचारियों के एरियर का भुगतान तत्काल हो।
- सभी कर्मचारियों की एसीपी स्वीकृत की जाए।
- मृतक आश्रितों की नियमित सेवा में नियुक्ति हो।
- प्रभारी एआर की जगह शासन से आए एआर को प्रशासन का चार्ज मिले।
- सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन, जीपीएफ व सेवा संबंधित लाभ का भुगतान।
- तृतीय और चतुर्थ रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में फैसला।
- रिक्त पदों पर एसएफएस कर्मचारियों की भर्ती की जाए।
- तीन सालों से एक पटल पर जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण हो।
कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए सोमवार को एक कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी ही नियमानुसार तय करेगी कि कौन-कौन सी वाजिब मांगें हैं। जो भी उचित मांग होगी, उसे माना जाएगा। - प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलपति, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें