बिजली मीटर रीडिरों की गलतियों का खामियाजा भुगतेगी कंपनी, साढ़े आठ लाख का जुर्माना लगाया
- गलत बिल बनाने और स्टोर रीडिंग के मामलों पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिजली मीटर रीडरों की वजह से होने वाली राजस्व क्षति के लिए संबंधित कंपनी को साढ़े आठ लाख रुपये जुर्माना भरना होगा। कंपनी के भुगतान में कटौती करने के लिए मुख्य अभियंता को पत्र लिखा गया है।
महानगर में 1.14 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को हर महीने वक्त पर बिल मिल सके। इस काम का ठेका पेस कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने बिल बनाने के लिए 54 मीटर रीडर लगा रखे हैं। मगर पिछले चार महीने में मीटर रीडियों ने तमाम खामियां की। इसमें गलत बिल बनाने, मीटर में रीडिंग छोड़ना, वक्त से पहले व देर से बिल बनाने जैसे कई मामले शामिल हैं। इन कमियों के चलते अधिशासी अभियंता (प्रथम) डी यादवेंदु ने पांच लाख रुपये व अधिशासी अभियंता (द्वितीय) अनुभव कुमार ने साढ़े तीन लाख रुपये कंपनी के भुगतान में कटौती करने का पत्र मुख्य अभियंता को लिखा है।
गुदरी में पकड़ी छह घरों में चोरी
झांसी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (प्रथम) डी यादवेंदु के निर्देश पर शुक्रवार को गुदरी मुहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान चार लोगों को डायरेक्ट व दो को मीटर बाईपास बिजली चोरी करते पकड़ा गया। टीम में उपखंड अधिकारी धर्मवीर सिंह, जेई सुनील कुमार, रवि तिवारी शामिल रहे।