फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जहर निगलने के बाद नर्सिंग होम संचालक ने दम तोड़ा, मेडिकल कॉलेज में था भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। नर्सिंग होम संचालक प्रदीप पाठक (42) ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। प्रदीप ने मंगलवार तड़के अपने डड़ियापुरा आवास में जहर निगल लिया था। नाजुक हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शाम को उसने दम तोड़ दिया। नवाबाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

डढि़यापुरा निवासी प्रदीप पाठक ललितपुर समेत झांसी में मां गायत्री नाम से नर्सिंग होम संचालित करता था। कुछ दिनों पहले ललितपुर में जज्जा-बच्चा की लापरवाही से इलाज के दौरान मौत होने पर उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी। प्रशासन ने उसके नर्सिंग होम को सील कर दिया था। इसके बाद से प्रदीप फरार हो गया। पुलिस उसे तलाशने में जुटी थी। प्रदीप झांसी स्थित अपने घर चला गया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अपने कमरे में जहर निगल लिया। बिस्तर के पास ही जहर की शीशी पड़ी थी। नवाबाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जहर निगलने के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। ब्यूरोक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें