फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर नर्सिंगहोमों का कब्जा

Sat, 02 Sep 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
hospital jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सामने और शहर के अन्य इलाकों में बने अधिकांश नर्सिंगहोमों में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर निगम के फुटपाथ पर कब्जा करके डॉक्टर, कर्मचारी और मरीजों के तीमारदारों के वाहन खड़े हो रहे हैं। कहीं-कहीं तो लोग सड़क पर वाहन खड़े कर दे रहे हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
शहर के ज्यादातर नर्सिंगहोमों ने मानकों की धज्जियां उड़ाकर बिल्डिंग तान दी गई हैं। शासन-प्रशासन को खुली चुनौती देकर नर्सिंगहोम संचालक नियमों को तार-तार कर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ पिछले कई दिनों से मानक विहीन, अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर खामियां उजागर कर रहा है। बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह को निरीक्षण के दौरान भी कई अस्पतालों में खामियां मिली थीं। इस पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दे दिए। आवासीय नक्शे का व्यावसायिक इस्तेमाल करने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न करने वाले कई नर्सिंगहोम नगर निगम की जमीन पर भी कब्जा किए हुए हैं। मेडिकल कॉलेज के सामने और शहर के अन्य इलाकों में बने नर्सिंगहोम के डॉक्टर, कर्मचारी, तीमारदार नगर निगम द्वारा राहगीरों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर दो पहिया, चौपहिया वाहन खड़े कर रहे हैं। जबकि, अस्पतालों को पार्किंग की व्यवस्था करानी चाहिए। चूंकि, नक्शे के विपरीत नर्सिंगहोम चला रहे हैं, इसलिए संचालकों ने पार्किंग की व्यवस्था के बारे में सोचा नहीं। अब लोग सड़क तक वाहन खड़े कर दे रहे हैं, इससे दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडीए कर रहा सर्वे
झांसी विकास प्राधिकरण नर्सिंगहोमों का सर्वे कर रहा है। सर्वे में पार्किंग का बिंदु भी शामिल है। मानक के अनुसार जो नर्सिंगहोम नहीं मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
- सीपी तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें