फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे के अंदर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिली नर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शिवाजी नगर के बीजीएम कॉलेज के पास किराये का कमरा लेकर रह रही नर्स की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे के भीतर फर्श पर पड़ा मिला। कमरे में कुछ इस्तेमाल की हुई इंजेक्शन की शीशियां भी बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही कि किसी इंजेक्शन के ओवर डोज की वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुरसराय के बंका पहाड़ी निवासी डॉली पांचाल (22) पुत्री पुरुषोत्तम यहां रहकर एक निजी नर्सिग होम में काम करती थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब बारह बजे ड्यूटी के समय पर भी जब वह घर से बाहर नहीं निकली तब उसके सहकर्मी उसके घर पहुंचे। यहां कमरा अंदर से बंद था। रोशनदान से अंदर देखने पर डॉली फर्श पर गिरी दिखाई पड़ी। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज अनुराग अवस्थी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग भी रोते-बिखलते पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह का कहना है कि वह काफी समय से बीमार रहती थी। कमरे से इंजेक्शन की शीशियां मिली हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मालूम चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें