फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब पीले रंग का होगा महिला कोच, ट्रेनों में शुरू हुआ रंगाई कार्य

Mon, 15 Jul 2019 03:44 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्रेनों में लगने वाले महिला कोच अब पीले रंग के होंगे। झांसी से गुजरने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों के महिला कोचों को पीले रंग से रंगा जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इससे महिला यात्रियों को कोच खोजने में परेशानी नहीं होगी। 

विज्ञापन


महिलाओं की सुविधा के लिए ट्रेनों के आगे या फिर पीछे महिला कोच लगाए जाते हैं। कई बार कोच पोजीशन पता न चलने से महिलाओं को प्लेटफार्म पर दौड़ लगानी पड़ती है। कोच की पहचान के लिए बाहर ट्रेन नंबर और नाम वाले बोर्ड में ही महीन अक्षरों में महिला शब्द लिखा होता है। बाहर महिला की आकृति का चिह्न भी बना होता है लेकिन, कोच पुराना होने के कारण न तो महिला शब्द सही दिखता और न ही प्रतीकात्मक आकृति नजर आती है। इससे महिला यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों को पीला रंग करने के निर्देश दिए हैं। 

झांसी से गुजरने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस, बरौनी मेल, झांसी - लखनऊ इंटरसिटी, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस (झांसी से कोलकाता), चंबल एक्सप्रेस, ग्वालियर भिंड रतलाम इंटरसिटी, झांसी - बांद्रा एक्सप्रेस, ग्वालियर - पुणे एक्सप्रेस के महिला कोचों को पीला रंग करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


ट्रेनों में लगने वाली महिला बोगियों का रंग बदलने का फैसला रेलवे बोर्ड ने लिया है। चटक रंग होने के कारण दूर से ही महिला कोच नजर आने लगेगा। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा-  मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें