फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्तियों में अब पर्चा न खर्चा, गांवों में गुंडागर्दी भी बंद : स्वतंत्रदेव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में नियुक्तियां पूर्ण पारदर्शिता से हो रही हैं। पुलिस की भर्ती हुई। किसी ने न पर्चा दिया, न ही किसी का खर्चा हुआ। गांवों में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार भी बंद हो गया है। बृहस्पतिवार को झांसी आगमन पर वह निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी और लूटखसोट मची रहती थी और नियुक्तियों में भ्रष्टाचार होता था। कुछ को छोड़कर प्रदेश के अधिकतर जनपदों में बिजली नहीं आती थी। भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछ रहा है। इटावा में कथावाचक के साथ मारपीट की घटना पर कहा कि हर गांव में कोई न कोई घटना होती है। सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं रहता है। कानून अपना काम करता है। दोषियों को सजा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना की जमीनी हकीकत देखने आए हैं। बबीना के कई गांवों का निरीक्षण किया है। सभी लोगों का कहना है कि पानी मिल रहा है। किसी ने दिन में एक तो किसी ने दो बार पानी आने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें