फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चुनाव के बाद ही होगी फरियादियों की सुनवाई, समाधान दिवस पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आचार संहिता लागू होते ही तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस पर भी रोक लगा दी गई है। अब आचार संहिता हटने के बाद ही संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों को न्याय दिलाने के लिए सरकार द्वारा सप्ताह के पहले और तीसरे शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले के फरियादियों की सुनवाई के लिए हर महकमे का कम से कम एक अधिकारी मौजूद रहता है। जिसके चलते तहसील दिवस में आवेदकों की संख्या अधिक होती है। थानों व सरकारी कार्यालय से न्याय नहीं मिलने की दशा में आवेदक सीधा तहसील दिवस का दरवाजा खटखटाते हैं।
आचार संहित लागू होते ही संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बंद कर दिया गया है। जिसके चलते अब फरियादियों को चुनाव तक इंतजार करना होगा। चुनाव के बाद नई सरकार का गठन होने के बाद ही संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लागू होते ही संपूर्ण समाधान दिवस पर रोक लगा दी गई है। अब आचार संहिता हटने के बाद ही संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें