फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगी के बाद अब यिप्पी के नूडल्स निशाने पर

Thu, 11 Jun 2015 01:11 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मैगी के बाजार से बाहर होने के बाद अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) की नजर अन्य कंपनियों के नूडल्स पर है। बुधवार को विभागीय टीम ने नूडल्स के दो नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन




एफडीए के अभिहित अधिकारी आरके गुप्ता के निर्देशन में विभागीय टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान के नेतृत्व में शहर क्षेत्र के बाजारों में नूडल्स की जांच की। दो दर्जन से अधिक दुकानों की जांच में मैगी नूडल्स कहीं नजर नहीं आया। अन्य कंपनियों के नूडल्स भी कम ही मिले। टीम ने थोक विक्रेता तहसील के पास स्थित अग्रवाल डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से आईटीसी के यिप्पी ब्रांड के दो नमूने लिए। 35 व 70 ग्राम के अलग अलग पैकेटों से नमूने भरे गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें