फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब एआरटीओ से मिली 191 ईवी पर सब्सिडी, नहीं लगाने पड़े मुख्यालय के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी पाने के लिए वाहन स्वामियों को अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। मुख्यालय स्तर से मिलने वाली सब्सिडी अब स्थानीय परिवहन कार्यालय से मिलेगी। झांसी में अब तक आए 378 आवेदनों में से 191 को सब्सिडी का लाभ दिया जा चुका है। 187 के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।

पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत को लेकर ई-व्हीकल पर प्रदेश सरकार का अधिक जोर है। यह व्यवस्था हुई थी कि वाहन खरीदने के कुछ ही दिनों में सब्सिडी वाहन स्वामी के खाते में पहुंच जाएगी, लेकिन आवेदन करने के बाद भी महीनों लोगों को सब्सिडी नहीं मिल पा रही है। स्थानीय अधिकारियों ने समस्या को मुख्यालय स्तर पर उठाया और तब निर्णय लिया गया है कि परिवहन कार्यालय से सब्सिडी की धनराशि वाहन स्वामी के खाते में भेजी जाएगी। पोर्टल को स्थानीय स्तर पर संचालित किए जाने के लिए अपडेट किया गया है। अब एआरटीओ को सब्सिडी देने का अधिकार प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन




यह है आवेदन की प्रक्रिया



सब्सिडी के लिए पोर्टल यूपी ईवी सब्सिडी डॉट इन पर आवेदन करना होता है। वाहन स्वामी का आधार कार्ड, कैंसल चेक, बैंक खाता नंबर, फोटो जरूरी है। व्यक्तिगत रूप से गाड़ी खरीदने वाले लोगों को सब्सिडी की छूट एक ही गाड़ी पर मिलेगी। आवेदन के दौरान गलत सूचना देने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन




बॉक्स में -

किस वाहन पर कितनी सब्सिडी :



ई-बाइक पर 5000 हजार रुपये

ई-कार एक लाख रुपये



ई-गुड्स कैरियर पर एक लाख रुपये

ई-बस प्राइवेट पर 20 लाख रुपये



वर्जन -



प्राथमिकता के आधार पर ईवी पर सब्सिडी जारी की जा रही है। आवेदकों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क के साथ ही अफसर खुद मदद कर रहे हैं। - डॉ. सुजीत सिंह, एआरटीओ प्रशासन, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें