झांसी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को लेकर अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। वहीं प्रवेश के लिए केवल शैक्षिणिक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बुलाया जा सकता है। लेकिन इस दौरान सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि शिक्षक और शिक्षणेत्तर कार्मिकों को बुलाने की दशा में नियमित रूप से विद्यालय भवन, फर्नीचर को सैनिटाइज कराया जाएगा। साथ ही सभी कार्मिकों की थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। स्टॉल लगवाकर पाठ्यपुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने कहा है कि कोई भी स्कू ल शिक्षण शुल्क में वृद्घि नहीं करेंगे। साथ ही परिवहन शुल्क नहीं वसूलेंगे। कर्मचारियों और शिक्षकों को पूरा वेतन दिया जाएगा।