फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खात्मे को महादेव से की प्रार्थना

विज्ञापन
केकेपुरी के श्री शिव दुर्गा मंदिर में भगवान की पूजा करते श्रद्धालु। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। भगवान शिव शंकर का प्रिय पावन महीना सावन का तीसरा सोमवार श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मनाया। बम - बम भोले के जयकारे लगाए और रुद्रीपाठ कर जलाभिषेक किया। पार्थिव शिवलिंग भी श्रद्धालुओं ने बनाए और अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। आज श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या भी मनाई। कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए प्रार्थनाएं भी की गईं। वहीं, कई शिवालयों से अभिषेक एवं श्रृंगार का सोशल साइट्स पर सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में महानगर के सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने दूध, गंगाजल, घी, जल, दही, शहद आदि से अभिषेक और ऊं नम: शिवाय मंत्रों का जाप किया। बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का अर्पण किया। पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, सुंदरपुरी का बाग स्थित राजा बाबा महादेव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी कई लोगों ने ध्यान रखा। साथ ही मूर्तियों को भी कुछ श्रद्धालुओं ने स्पर्श नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें