फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब 16 कोच की होगी खजुराहो वंदे भारत ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधाओं को देखते हुए नई दिल्ली-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या में दोगुना इजाफा किया है। अब यह ट्रेन आठ की जगह 16 कोच की होगी और यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन

एक वर्ष दो माह पहले नई दिल्ली से झांसी, ललितपुर होते हुए खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया गया था। इस ट्रेन की लगातार मांग बढ़ती जा रही है। पहले यह ट्रेन आठ कोच के साथ चलाई जा रही थी, अब इसकी संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है। 16 कोच वाली यह ट्रेन 16 मई से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

-
यात्रियों की मांग के अनुरूप खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या आठ से बढ़ाकर 16 कर दी गई है, जो 16 मई से संचालित की जाएगी।
-मनोज कुमार, पीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें