now karaira police deliberation in murder of truck owner
झांसी। ट्रक चालक सोहनपाल की हत्या के मामले में करैरा पुलिस विवेचना करेगी। चिरगांव पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी है। जल्द ही विवेचना करैरा स्थानांतरित हो जाएगी। झांसी पुलिस विवेचना में सहयोग करेगी।
कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी सोहनपाल का शव शुक्रवार दोपहर मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित करैरा के पास मिला था। जेब से 37 हजार रुपये, मोबाइल भी मिला था। एमपी पुलिस ने शिनाख्त कर झांसी पुलिस के साथ परिजनों को सूचना दी थी। परिजनों ने हत्या की एफआईआर करैरा में दर्ज कराई है। पहली एफआईआर लापता होने की चिरगांव थाने में दर्ज हुई थी। हत्या होने के बाद करैरा पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। झांसी पुलिस ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां करैरा पुलिस को दी थीं। अब जल्द ही पूरे प्रकरण की विवेचना करैरा पुलिस करेगी। चिरगांव पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर अफसरों को भेज दी है। जल्द ही विवेचना करैरा स्थानांतरित होगी।
हेल्पर का नहीं लगा सुराग
ट्रक मालिक की हत्या में शक शिवपुरी के थाना दुलहई अंतर्गत अमोला गांव में रहने वाले हेल्पर पवन पर है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए रविवार को भी दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।