झांसी। थाना सीपरी बाजार में रहने वाले एक ब्रिगेडियर से खाते की जानकारी लेने के बाद ओटीपी हासिल कर साइबर अपराधियों ने 44 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी घटना की सूचना दी गई है।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित अंसल कॉलोनी निवासी पंकज सिन्हा ब्रिगेडियर हैं। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर बैंककर्मी बनकर साइबर अपराधियों ने फोन किया। खाते की जानकारी लेने के बाद एक एप डाउनलोड करने को कहा गया। बैंककमी समझकर बातों में आए पंकज सिन्हा ने एप डाउनलोड करने के बाद खाते की जानकारी भी। कुछ देर बाद ओटीपी आने के बाद साइबर अपराधियों को भी बता दिया। खाते से 44 हजार रुपये निकलने का मैसेज देखकर वह घबरा गए। जानकारी बैंक व पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके पहले भी साइबर अपराधी जनवरी माह में दस लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। खाते की जानकारी लेकर रुपये निकाल चुके हैं। संबंधित थाना व साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है।